नियम और शर्तें (Terms & Conditions)
इस वेबसाइट या हमारे किसी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले कृपया निम्नलिखित नियम व शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें। वेबसाइट का उपयोग करने या एडमिशन लेने का मतलब है कि आप इन शर्तों से सहमत हैं।
1. एडमिशन और पात्रता
- एडमिशन संबंधित कोर्स की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने पर ही मान्य होगा
- एडमिशन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही और सत्य होनी चाहिए
- गलत जानकारी पाए जाने पर एडमिशन रद्द किया जा सकता है
2. फीस एवं भुगतान
- कोर्स फीस वेबसाइट/संस्थान में दर्शाई गई दरों के अनुसार देय होगी
- फीस एक बार में या संस्थान द्वारा तय किश्तों में जमा की जा सकती है
- फीस जमा करने के बाद प्रवेश की पुष्टि मानी जाएगी
3. रिफंड / कैंसिलेशन नीति
एक बार जमा की गई फीस सामान्यतः वापस नहीं की जाती। यदि कोर्स संस्थान द्वारा रद्द किया जाता है, तो फीस रिफंड या दूसरे बैच में समायोजन प्रबंधन के निर्णय अनुसार किया जाएगा। किसी विशेष परिस्थिति में रिफंड के लिए संस्थान से लिखित रूप में संपर्क करें।
4. उपस्थिति एवं आचरण
- छात्रों को कक्षाओं में नियमित उपस्थिति रखनी होगी
- संस्थान परिसर में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है
- अनुशासनहीनता की स्थिति में संस्थान प्रवेश रद्द करने का अधिकार रखता है
5. सर्टिफिकेट एवं परिणाम
सर्टिफिकेट कोर्स की पूरी अवधि और आवश्यक परीक्षा/मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही जारी किया जाएगा। सर्टिफिकेट जारी होने की समयसीमा संबंधित बोर्ड/यूनिवर्सिटी की प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है।
6. प्लेसमेंट सहायता
संस्थान अपने छात्रों को प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने का प्रयास करता है, परंतु किसी भी छात्र को नौकरी दिलाने की गारंटी नहीं दी जाती। प्लेसमेंट संबंधी परिणाम छात्र के प्रदर्शन, बाजार की स्थिति और कंपनी की आवश्यकताओं पर निर्भर करते हैं।
7. वेबसाइट का उपयोग
इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री (लोगो, टेक्स्ट, इमेज, कोर्स विवरण) संस्थान की संपत्ति है। इसका किसी भी व्यावसायिक उपयोग या पुनः प्रकाशन के लिए संस्थान की लिखित अनुमति आवश्यक है।
8. दायित्व सीमा (Limitation of Liability)
संस्थान वेबसाइट पर दी गई जानकारी को सही रखने का प्रयास करता है, परंतु किसी तकनीकी त्रुटि या जानकारी में बदलाव के लिए संस्थान उत्तरदायी नहीं होगा। कोर्स फीस, समय-सारणी व अन्य विवरण समय-समय पर बदले जा सकते हैं।
9. विवाद निवारण
किसी भी विवाद की स्थिति में संस्थान के स्थानीय क्षेत्राधिकार (हसौद) के न्यायालय ही मान्य होंगे।
10. संपर्क
नियम व शर्तों से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए mmcch1493@gmail.com पर ईमेल करें या +91 9183555100 पर संपर्क करें।